Recipe for Kothimbir Vadi
▢2 कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
▢1 कप बेसन / काबुली चने का आटा
▢1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
▢½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
▢½ टी स्पून हल्दी
▢1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
▢½ टी स्पून धनिया पाउडर
▢½ टी स्पून जीरा पाउडर
▢1 टी स्पून तिल
▢¼ टी स्पून गरम मसाला पाउडर
▢नमक , स्वाद अनुसार
▢1 टी स्पून नींबू का रस
▢¼ कप पानी, या आवश्यकतानुसार
▢तेल, तलने के लिए
अनुदेश
सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 2 कप कटा हरा धनिया लें। इसे धोकर अच्छे से सुखा दें, क्योंकि पानी रहने पर बेसन ज़्यादा लगेगा।
अब एक कप बेसन डालें।
इसके अलावा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 हरी मिर्च, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ½ टीस्पून जीरा पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला पाउडर, 1 टीस्पून तिल, नमक और 1 टीस्पून नींबू का रस डालें।
सारे मसाले अच्छे से मिलने तक मिश्रण को मिलाएं।
दबाकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं, ताकि धनिया अच्छे से मिल जाए।
आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटा गूंदें।
नरम आटा(डौ) बनने तक गूंदें।
हाथ में तेल लगाकर आटे को बेलन का आकार दें।
स्टीमर तैयार करके उसके ट्रे पर तेल लगाएं।
मध्यम आंच पर मिश्रण को भाप पर 15-20 मिनट के लिए पकने दें।
एक टूथपिक डालकर देखें कि मिश्रण अच्छे से पका है या नहीं।
मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसे मोटे टुकड़ों में काटें।
फिर, गरम तेल में इसे तलें।
बीच बीच में चलाते रहें जबतक वड़ी कुरकुरी और सुनहरी भूरी ना हो जाए।
तेल सोखने के लिए इसे किचन टॉवल पर रखें।
अंत में, कोथिम्बीर वड़ी को धनिया पत्ती से गार्निश करके चाय के साथ परोसें।
136 Views
128 Views
129 Views
260 Views
267 Views